नये प्रोजेक्ट

 

 

एग्रीमार्ट :

यू0पी0 स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन लि0, उत्तर प्रदेश सरकार की एक संस्था है जो कि प्रदेश के जनपदों में कृषकों के लिए कृषि से सम्बन्धित सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सुविधायें उपलब्ध करा रहा है।

यू0पी0 एग्रो एवं नैपेड (नेशनल एग्रीकल्चरल फेडरेशन) जो भारत सरकार की संस्था है, के साथ विचार-विमर्श के उपरान्त उनके सहयोग से एग्रीमार्ट की महत्वाकाँक्षी योजना को कार्यान्यवित किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह भी विचार किया गया है कि प्रदेश के जनपदों में एग्रीमार्ट की स्थापना की जाये, जिसमें कृषकों के लिए कृषियन्त्र, कृषि सुरक्षा संयत्र, ट्रैक्टर व उपकरण, उवर्रक, कीटनाशक दवायें, बीज तथा पशु-पक्षी आहार के साथ-साथ नैपेड के द्वारा वितरित की जा रही सामग्री को एक ही परिसर में उचित मूल्य एवं अच्छी गुण्वत्ता के साथ उपलब्ध कराये जायें। यह सुविधा कृषकों के साथ-साथ आम-जनता को भी उपलब्ध रहेगी।

एग्रीमार्ट की योजना सर्वप्रथम प्रदेश जनपद-हरदोई में स्थापित हो चुका है, इसके बाद हापुड़ एवं लखनऊ में कार्य प्रगति पर है। अन्य 10 एग्रीमार्ट बनाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिसकी धनराशि अवमुक्त होने पर निर्माण कार्य प्रारम्भ होगी। दिनांक 21-11-11 को माननीय कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन  के कर कमलो से लखनऊ स्थित एग्रीमार्ट का शुभारम्भ किया गया।

मक्का प्रोसेसिंग प्लान्ट :

भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय में टेक्नोलॉजी मिशन आन ऑयल सीड्स एण्ड मेज अनुभाग द्वारा यू0एन0डी0पी के सब प्रोग्राम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में एक मेज प्रोसेसिंग प्लान्ट के लिये डिमासट्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु लिये गये निर्णय के अन्तर्गत राज्य सरकार (कृषि विभाग) के निर्देशों के अनुसार यू0पी0 एग्रो की पशु आहार फैक्ट्री, गोरखपुर में मक्का प्रोसेसिंग प्लान्ट की स्थापना का कार्य कराया जाना था। इस प्लान्ट की स्थापना हेतु भारत सरकार के निर्देशों पर सी0एफ0टी0आर0आई0, मैसूर द्वारा तैयार किये गये अनुमानित व्यय प्रपत्र के अनुसार कुल रू0 91.16 लाख रूपये का व्यय प्रस्तावित है। उक्त प्रस्तावित व्यय के विपरीत रू0 37.05 लाख की धनराशि प्लान्ट एवं मशीनरी हेतु भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी है। स्वीकृत धनरशि सी0एफ0टी0आर0आई0 द्वारा प्लान्ट एवं मशीनरी आपूर्तिकर्ता फर्म मैसर्स मिलमोर इन्जीनियरिंग प्राइवेट लि0, चेन्नई को हस्तान्तरित की जा चुकी है। प्लान्ट एवं मशीनरी आपूर्तिकर्ता फर्म मैसर्स मिलमोर इन्जीनियरिंग प्राइवेट लि0, चेन्नई द्वारा दिनांक 30.4.05 को प्लान्ट एवं मशीनरी का स्थापना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फर्म द्वारा मशीनरी की आन्तरिक विद्युत संयोजन हो गया है, विद्युत संयोजन दे दिया गया है। मशीनरी के स्थापना के उपरान्त मशीन शाप का सिविल कार्य भी पूर्ण हो गया है।

लखनऊ, मुरादाबाद एवं गोरखपुर में स्थापित पशु आहार फैक्ट्रियों के नवीनीकरण हेतु राष्ट्रीय कृषि विभाग योजना की सहायता से नई मशीनों की स्थापना की जा रही है।