निगम की 2010-11 की उपलब्धियां-
| 1 | निगम द्वारा कृषि यंत्रीकरण व्यवसाय की मैक्रोमोड योजना के अन्र्तगत 5380 कृषि यंत्र तथा 448 टैªक्टरों का वितरण कर रू. 376.11 लाख का अनुदान वितरित कराया गया। |
| 2 | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्र्तगत 11373 कृषि यंत्रो का वितरण कर रू. 4761.61 लाख का अनुदान प्रदेश के कृषको को वितरित किया गया। |
| 3 | कीट रोग नियंत्रण योजना के अन्र्तगत 13735 बखारियों का निर्माण कर अन्न उत्पादको को अनुदानित दर पर वितरित किया गया। |
| 4 | प्रदेश की कृषि क्षेत्र को और अधिक उपजाऊ बनाने हेतु कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में मांग के अनुसार आइसोपाम किसान हित योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं ए3पी आदि में 147045 मै.टन जिप्सम की आपूर्ति करायी गयी। |
| 5 | इस वर्ष 108026 मै.टन उर्वरक 133270 (कि.ली.), पेस्टीसाइड, 1756217 किलो माइक्रोन्यूट्रीयेन्ट, 5728 कुन्तल धान बीज तथा 155753 कुन्तल गेहूं बीज, का वितरण कराया गया। जिससे कृषको को उनके मानको के अनुसार उचित मूल्य पर कृषि निवेश उपलब्ध हुआ। |
| 6 | निगम द्वारा गत वर्ष 2009-10 में रू. 490.21 लाख की तुलना में इस वर्ष रू. 626.36 लाख के पशु आहार को उत्पादन करके पशु पालको को वितरित किया गया। |
| 7 | निगम द्वारा संचालित कृषि वर्कशाप में इस अवधि में रू. 703.39 लाख के कृषि यंत्र टैªक्टर ट्राली, हत्थू ठेला, वाटर टैंकर, ट्रांसफार्मर कैरियर, सीडड्रिल, रोटावेटर का निर्माण/विपणन कर बिक्री किया गया। |
| 8 | निगम में मूल्य समर्थन योजना के अन्र्तगत कृषकों से सीधे धान क्रय करके हालिंग हेतु मिलों को दिया गया। शासन के निर्धारित लक्ष्य 175000 मै. टन के सापेक्ष 163003 मै.टन धान क्रय किया गया। वर्ष 2010-11 में मूल्य समर्थन योजना में 180326 मै.टन गेहूं क्रय किया गया। |
| 9 | प्रदेश की ग्रामीण पेयजल योजना तथा अन्य योजनाओं में इस अवधि में 13609 नये हैण्डपम्प तथा 7128 स्थापित हैण्डपम्पों के रिबोर का कार्य सम्पन्न कराके पेयजल योजनाओं को क्रियान्वित किया गया इससे निगम की आय में अत्यधिक बढ़होत्तरी हुयी। |
| 10 | निगम द्वारा इस वर्ष रू. 87188 करोड़ का व्यवसाय करते हुये 1882.18 लाख का लाभांश अर्जित किया। |
| 11 | निगम में स्थापित होने वाले 10 एग्रीमार्ट में 2 का निर्माण कराया गया जिसे अगले वित्तीय वर्ष क्रियाशील कराने की कार्यवाही की जा रही है। |