उत्तर प्रदेश में कृषि के अभियंत्रीकरण एवं कृषि निवेश को उचित मूल्य पर प्रदेश के कृषकों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यू०पी० एग्रो की स्थापना वर्ष 1967 में की गई थी। स्थापना के वर्ष से ही यू०पी० एग्रो कृषक सेवा में तत्पर है। प्रदेश के कृषकों की खुशहाली तथा संतोष ही एग्रो का एक मात्र लक्ष्य एवं उपलब्धि है।
और जाने...
- रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशक दवाएँ एवं प्रमाणित बीज का वितरण।
- बैल एवं शक्ति चालित विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र उपकरणों का निर्माण, मरम्मत एवं कृषकों को शासन द्वारा उपलब्ध अनुदान पर वितरण।
- ट्रैक्टर एवं सम्बन्धित उपकरणों का वितरण।
- कृषि एवं कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु उद्यमियों का चयन व प्रशिक्षण।
अनुभाग
निगम के कार्यकलापों का संचालन नीचे लिखे पाँच क्रियाशील मण्डलों द्वारा किया जाता है
- विपणन मण्डल
- सेवा मण्डल
- पशुआहार मण्डल
- कृषि यंत्रशाला
- परियोजना मण्डल